#haryanagorvmentsirsa
Trending

पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागा युवक! तलाशी में निकली 6.770 ग्राम हेरोइन

पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागा युवक! तलाशी में निकली 6.770 ग्राम हेरोइन

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने गांव फरवांई कलां क्षेत्र से बाइक सवार युवक को हजारों रुपए की 6 ग्राम 770 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बरनाला रोड सिरसा से होते हुए गांव फरवांई कलां की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव फरवांई कलां के नजदीक पंहची तो सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक सवार युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 ग्राम 770 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान सौरभ पुत्र बलजीत निवासी ढाणी फरमाई कलां ,जिला सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button