पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक मोड़ी… शक हुआ तो खुल गया नशे का राज
पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक मोड़ी… शक हुआ तो खुल गया नशे का राज
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम ने गांव मिट्टनपुरा ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक सवार युवक को हजारों रुपए की 6 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद से होते हुए गांव मिट्टनपुरा की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव मिट्टनपुरा के नजदीक पंहची तो सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक सवार युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान घनश्याम पुत्र हरलाल निवासी ढाणी शेरावाली,जिला सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।




