#haryanagorvment
Trending

बस संचालक रहें सावधान! क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होगी सख्त कार्रवाई

बस संचालक रहें सावधान! क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होगी सख्त कार्रवाई

हिसार :-(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने प्राइवेट बसों में असुरक्षित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों तथा नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों को सख्त हिदायत दी है। एसपी हिसार ने कहा कि प्राइवेट बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना, बस की छत पर यात्रियों को बैठाना तथा बस के दरवाजे पर लटककर सफर करवाना बेहद खतरनाक है। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी समय गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है और यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती है। बस संचालक अधिक कमाई के लालच में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें *हिसार पुलिस की यात्रियों और बस संचालकों से अपील एवं सख्त हिदायत
• बस के दरवाजे पर लटककर सफर न करें।
• बस में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं।
• बस संचालक किसी भी यात्री को छत या दरवाजे पर यात्रा करने की अनुमति न दें।
• बस चालक और परिचालक यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
• असुरक्षित तरीके से बस चलाने या सवारियां ढोने की सूचना पुलिस को दें।
एसपी हिसार का सख्त संदेश: यात्रियों की जान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी कर बसों में असुरक्षित तरीके से सवारियां ढोने वाले बस संचालकों, चालकों और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन भी अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और असुरक्षित यात्रा करने से बचें। कुछ मिनट बचाने के लिए अपनी अनमोल जिंदगी को खतरे में न डालें।

Related Articles

Back to top button