गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने वितरित किए अनुदान राशि के चैक ll
गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने वितरित किए अनुदान राशि के चैक ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) गांव केलनिया स्थित नंदीशाला में गोसेवा एवं गोवंश संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने मुख्य रूप से शिरकत की और सिरसा हलका की 21 गौशालाओं को लाखों रुपए की अनुदान राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने की। उनके साथ नंदीशाला कमेटी के उप प्रधान सुधीर ललित, सचिव मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष महेंद्र बनीवाला, नंदीशाला के प्रधान रहे स्व. पवन बंसल के सुपुत्र मनोज बंसल व कमल बंसल भी मौजूद रहे। मंच संचालन अश्वनी बंसल ने किया। इस अवसर पर गोसेवा से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्वप्रथम केलनिया नंदीशाला कमेटी के प्रधान सुशील कंदोई ने कमेटी की ओर से पटका पहनाकर चेयरमैन व अन्य महानुभावों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र कंबोज ने कहा कि गोवंश का संरक्षण करना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और नंदीशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गोसेवा आयोग का उद्देश्य प्रदेश की गोशालाओं और नंदीशालाओं को आर्थिक एवं व्यवस्थागत सहयोग उपलब्ध करवाकर गोवंश के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं में चारे, पानी, शेड, चिकित्सा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अनुदान राशि मिलने से नंदीशालाओं के संचालन में सहयोग मिलेगा और गोवंश की देखभाल से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने गोसेवा में लगे संचालकों और सेवाभावी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गोवंश संरक्षण के अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। गोसेवा और गोवंश संरक्षण हमारी परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। नंदीशालाओं में बेसहारा गोवंश को आश्रय देकर उनकी देखभाल करना सराहनीय सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। सरकार की ओर से मिलने वाला आर्थिक सहयोग नंदीशालाओं के संचालन को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोवंश संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने और नंदीशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गोसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा अनुदान राशि उपलब्ध करवाने के लिए गोसेवा आयोग का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी, मनीषा दीदी, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, राजेश मित्तल, वेद भूषण गर्ग, सतीश शर्मा, विजय बंसल, राजेश जलंधरा, हनुमान कुंडू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। श्री स्वामी लक्ष्येश्वर आश्रम गौसेवा सदन फूलकां को 1270229, श्री वासुदेव कृष्ण गौशाला डिंग को 2195387, श्री कृष्ण गौशाला शेरपुरा को 1535642, श्री कृष्ण परनामी गौशाला कंवरपुरा को 1336996, श्री गिरधर गौपाल गौशाला धिंगतानियां को 452471, चौ. देवीलाल गौशाला खाजाख 2345674, श्री केशव गौशाला अलीमोहम्मद को 1414247, श्री गौशाला सिरसा को 6646905, श्री राधा कृष्ण गौ सेवा सदन रामनगरिया को 1018059, श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला नहराना को 508754, श्री श्याम गौरक्षा दल मैमोरियल ट्रस्ट सिरसा को 715124, श्री कृष्ण गौशाला जोधकां को 917081, श्री कृष्ण परनामी गौशाला एवं नंदीशाला नटार को 290795, श्री किशोरी गौशाला सेवा समिति मोडियाखेड़ा को 222925, श्री कृष्ण परनामी गौशाला चौबुर्जा को 207474, श्री गौसेवा संघ नटार रोड को 243341, श्री कृष्ण परनामी नंदीशाला शाहपुर बेगू को 459092, श्री नंदी गौशाला रंगड़ीखेड़ा को 281967, नंदीशाला केलनिया को 1250916, श्री पंचमुखी बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा को 246100, श्री राधा कृष्ण गौशाला कर्मगढ़, सिरसा को 398947 रुपए की राशि के चैक भेंट किए गए। @newstodayhry @newstodayhry



