Haryanarajasthan
Trending

सैनी सभा ट्रस्ट सिरसा के पदाधिकारियों का चुनाव 29 नवंबर को ll

सैनी सभा ट्रस्ट सिरसा के पदाधिकारियों का चुनाव 29 नवंबर को ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) सैनी सभा ट्रस्ट के पर्यवेक्षक राजकुमार सैनी तथा रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार सैनी एडवोकेट की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सैनी सभा ट्रस्ट (रजि. 08447) सिरसा के शासकीय निकाय के पदाधिकारियों का चुनाव 29 नवंबर 2026 को करवाया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से चुनाव कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद सभा के सदस्यों में चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं समय-सारणी के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। सभा के संरक्षक विजयपाल सैनी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम 4:30 बजे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए मतदान स्थल सैनी सभा ट्रस्ट (रजि. 08447), जंडवाला, सिरसा निर्धारित किया गया है। चुनाव समन्वयक के तौर पर मा. श्याम सुंदर सैनी को नियुक्त किया गया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही ट्रस्ट के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया और आगामी मतदान पर टिकी हुई हैं। 29 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों का चयन होगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button