दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें ll
दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकें ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) दूसरों की निंदा करते समय व्यक्ति यह भूल जाता है कि स्वयं उसमें कितनी बुराईयां भरी पड़ी है और इसीलिए विद्वानों द्वारा यह कहा गया है जब आप किसी पर एक उंगली उठाते है तब तीन उंगलियां आपके तरफ भी उठती है, यह भूलना नहीं चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मौहल्ला में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें किसी की निन्दा या बुराई करने से पहले अपने गिरेबान में एक बार झांक लेने का संस्कार डालना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति सही अर्थों में किसी की आलोचना करने की बजाय निंदा करता फिरता है, तो यह समझ लेना चाहिए उस व्यक्ति का विवेक काम नहीं कर रहा, अन्तरात्मा धूमिल हो चुकी है, दृश्टि कुदृश्टि में बदल चुकी है, उसका कोई महान् लक्ष्य या प्रयोजन नहीं है या उसके सम्बन्ध बिगड़ चुके हैं और उसमें अध्यात्म की शक्ति नहीं रही। श्री साहुवाला ने कहा कि हमें अपनी चिंता करनी चाहिए ना कि दूसरों की, क्योकि दूसरों की चिंता करने के लिए तो दुनिया भरी पड़ी है पर तुझे छोड़ कर कोई दुसरा तेरी चिंता करने वाला नहीं है जबकि आदमी है कि दूसरों की चिंता में मरे जा रहा है। इसलिए हमें दूसरों की निन्दा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उससे निन्दा करने वाले व्यक्ति के मन में घृणा भरी होती है तो इस प्रकार उसने निन्दा के अतिरिक्त ईष्या, घृणा, द्वेश और इनके मूल में किसी अन्य से लगाव को वृति भी समाई होती है। उन्होंने कहा ऐसा व्यक्ति ज्ञानी, योगी, या सच्चे अर्थ में पुरुषार्थ नहीं कहला सकता। इसलिए हमें किसी की भी निंदा नहीं करनी चाहिए और अपने ही दोषों को देखना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है और हम एक कर्मयोगी बन सकते है। @newstodayhry #newstodayhry



