#haryanagorvment
Trending

डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों तथा थाना शहर प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने मारपीट और बलवे के एक मामले में संलिप्त एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जाँचकर्ता सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनीता द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 04.11.2026 को समय करीब 03:30 PM पर वादी जगरूप उर्फ दीप (पुत्र पवन कुमार) द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह और उसके साथी जब ऋषि नगर श्मशान घाट के पास पहुँचे, तो कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा कर चाबी निकाल ली। इसके कुछ देर बाद एक सफेद रंग की गाड़ी में अन्य लड़के आए, जिनमें अमित बुरा (गाँव घिराई), चेतन शर्मा, केशव पण्डित, सीटू श्यामसुख व अन्य शामिल थे। इन सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से वादी व उसके साथियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। जाँच के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले में संलिप्त आरोपी आकाश पुत्र अशोक, निवासी घिराई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button