PO को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
PO को सिविल लाइन पुलिस ने दबोचा, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में अदालत से उद्घोषित अपराधियों (PO) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र निवासी गांव शेरहड़ा, जिला कैथल के रूप में हुई है। इस संबंध में जांचकर्ता सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NI एक्ट के तहत दर्ज मामले में अदालत में सुनवाई चल रही थी । आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था , जिसके चलते माननीय अदालत ने 17 अगस्त 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया था। PO घोषित होने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।





