नशा, शराब, जुआ और साइबर अपराध पर हिसार पुलिस का बड़ा प्रहार
नशा, शराब, जुआ और साइबर अपराध पर हिसार पुलिस का बड़ा प्रहार
हिसार :- ( अमित कुमार ) (पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और साइबर अपराध जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को अटैच करने के साथ-साथ साइबर ठगी के पीड़ितों की मेहनत की कमाई वापस दिलाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। हिसार पुलिस द्वारा वर्ष 2025 और वर्ष 2026 की 1 जनवरी से 11 नवंबर तक की अवधि के तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार विभिन्न अपराधों के खिलाफ कार्रवाई में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। NDPS एक्ट के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा वर्ष 2025 में NDPS एक्ट के तहत 127 मामले दर्ज कर 281 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 233 मामले दर्ज कर 405 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामलों में 83.46 प्रतिशत और गिरफ्तारियों में 44.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत 55 मामले दर्ज कर 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं वर्ष 2026 में 187 मामले दर्ज कर 207 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामलों में 240 प्रतिशत और गिरफ्तारियों में 208.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जुआ-सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में 7 मामले दर्ज कर 2 लाख 15 हजार 210 रुपये की बरामदगी की गई थी। वर्ष 2026 में 21 मामले दर्ज कर 13 लाख 60 हजार 315 रुपये बरामद किए गए हैं। जुआ के मामलों में 200 प्रतिशत और बरामदगी की राशि में 532.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अवैध हथियार रखने वालों पर भी कार्रवाई शस्त्र अधिनियम के तहत वर्ष 2025 में 100 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 106 मामले दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साइबर अपराधियों पर शिकंजा, पीड़ितों को करोड़ों रुपये वापस साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में 156 मामले दर्ज कर 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं वर्ष 2026 में 174 मामले दर्ज कर 300 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराध मामलों में 11.54 प्रतिशत और गिरफ्तारियों में 53.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में 69 लाख 28 हजार 36 रुपये की राशि वापस करवाई गई थी, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 2 करोड़ 30 लाख 59 हजार 62 रुपये पीड़ितों को वापस करवाए जा चुके हैं। इसमें 232.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार नशा तस्करी के कारोबार से अर्जित संपत्ति के खिलाफ भी हिसार पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में NDPS अपराधियों की 63 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति अटैच की गई थी, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 2 करोड़ 43 लाख 83 हजार 835 रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। संपत्ति अटैचमेंट के मूल्य में 285.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पुलिस अधीक्षक हिसार का संदेश पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाकर आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है। नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और साइबर अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस अपराध मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।





