#haryanagorvment
Trending

नशे की जंग में समाजसेवियों से SP सिद्धान्त जैन ने मांगा साथ

नशे की जंग में समाजसेवियों से SP सिद्धान्त जैन ने मांगा साथ

हिसार:- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने गॉवड फाउंडेशन हिसार के संचालक राजेंद्र गावड़िया का नशा पीड़ितों की सहायता के लिए किए गए सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है। राजेंद्र गावड़िया द्वारा 550 नशा पीड़ितों के उपचार एवं सहायता के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाई गई थीं। एसपी हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार, उचित मार्गदर्शन और सामाजिक सहयोग देकर मुख्यधारा में वापस लाना बेहद जरूरी है। इस दिशा में गॉवड फाउंडेशन द्वारा किया गया सहयोग सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे अनेक जरूरतमंद लोग हैं, जिन्हें नशे से बाहर निकलने के लिए दवाइयों, उपचार और आर्थिक व सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। इसलिए अन्य सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों, उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को भी आगे आकर नशा पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त हिसार और स्वस्थ समाज का सपना साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button