#haryanagorvment
Trending

युवा शक्ति की नई उड़ान! कालांवाली यूथ मैराथन को लेकर देव कुमार शर्मा ने संभाला मोर्चा ||

युवा शक्ति की नई उड़ान! कालांवाली यूथ मैराथन को लेकर देव कुमार शर्मा ने संभाला मोर्चा ||

कालांवाली :- (पवन शर्मा) मंडी कालांवाली में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘युवा शक्ति-विकसित हरियाणा यूथ मैराथन’ को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।इसी कड़ी में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के डायरेक्टर देव कुमार शर्मा ने गांव डबवाली, जोगेवाला, मिठड़ी, खुइयां मलकाना और जगमालवाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें यूथ मैराथन में शामिल होने का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया।चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि यूथ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। युवा शक्ति ही विकसित हरियाणा के निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर यूथ मैराथन को सफल बनाने तथा युवाओं का उत्साहवर्धन करने में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button