#haryanagorvment
Trending

दुकानदार सड़क पर सामान न फैलाएं! महेंद्रगढ़ में DMC ने दिए सख्त निर्देशII

दुकानदार सड़क पर सामान न फैलाएं! महेंद्रगढ़ में DMC ने दिए सख्त निर्देशII

महेंद्रगढ़ -(राधेश्याम ढीलो):-शहर में अतिक्रमण, पार्किंग और बेसहारा गोवंश की समस्या को लेकर प्रशासन अब गंभीर नजर आ रहा है। शहर के औचक निरीक्षण के दौरान डीएमसीअनिल यादव नेअस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं पार्किंग की समस्या के समाधान के लिएअलग-अलग स्थानों पर छोटी-छोटी पार्किंग विकसित करने की बात कही। महेंद्रगढ़ शहर के निरीक्षण के दौरान डीएमसी अनिलयादव ने कहा कि निरीक्षण में कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा अस्थायीअतिक्रमण किया जा रहा है। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी परेशानी होती है। डीएमसी अनिल यादव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियोंको निर्देश दिए कि अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमणन हो। महेंद्रगढ़ शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर भी डीएमसी ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि पूरेशहर के लिए एक जगह पार्किंग बनाना संभव नहीं है। इसलिए जहां भी सरकारी जगह उपलब्धहोगी, वहां5 से 20 गाड़ियों तक की छोटी-छोटी पार्किंग विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। शहरकी सबसे गंभीर समस्या बेसहारा गोवंश को लेकर डीएमसी अनिलयादव ने कहा कि यहसमस्या केवल महेंद्रगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य नगरपालिकाओं में भी सामनेआती है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश को पकड़कर नियमानुसार गौशालाओं में भेजनेकी व्यवस्था है। यदि इस व्यवस्था में कहीं कोई कमी या लापरवाही है तो उसे दूरकरवाया जाएगा, ताकिभविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। डीएमसी अनिल यादव ने शहर के लोगों से स्वच्छता बनाएरखने की अपील करते हुए कहा कि खुले में कूड़ा न डालें। घरों से डोर-टू-डोर कूड़ाउठाने वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें। जल्द ही गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलगएकत्रित करने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। वहीं दुकानदारों से अपील की गई कि वेदुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं और अतिक्रमण करने से बचें। साथ ही नालियों में पॉलिथीन और प्लास्टिक डालने से परहेज करें, ताकि जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो।

Related Articles

Back to top button