#haryanagorvment
Trending

“स्कूलों में आएगा बड़ा बदलाव? 5 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू!” ||

“स्कूलों में आएगा बड़ा बदलाव? 5 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू!” ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट डिंग के प्राचार्य सुभाष फुटेला तथा डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के निदेर्शानुसार ट्रेनिंग प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. विनोद भट्टू एवं को-कॉर्डिनेटर डॉ. राजेश खुराना की देखरेख में सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा में स्कूल प्रमुखों के लिए पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुरू हो गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाते हुए डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल प्रमुखों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता, शैक्षिक प्रबंधन एवं विद्यालय विकास से संबंधित कौशलों को और अधिक प्रभावी बनाना है। उद्घाटन सत्र में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने कहा कि स्कूल प्रमुख विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं विकास की महत्वपूर्ण धुरी हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता कर अर्जित ज्ञान को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 : परिचय विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए नई शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्यों, प्रावधानों एवं विद्यालयी शिक्षा में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेश खुराना ने इमोशनल इंटेलिजेंस विषय पर प्रभावशाली सत्र लेते हुए स्कूल प्रमुखों को भावनात्मक समझ, आत्म-जागरूकता, संवेदनशीलता तथा विद्यालय में सकारात्मक संबंध विकसित करने के महत्व से अवगत करवाया। वहीं विषय विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने मायसेल्फ एंड माय स्कूल विषय पर संवादात्मक एवं रोचक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मविश्लेषण, व्यक्तिगत नेतृत्व क्षमता तथा अपने विद्यालय की पहचान, उपलब्धियों और सुधार की संभावनाओं पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया।
कोट्स: #newstodayhry
-डीसीएसएल डाइट, डिंग, सिरसा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं ईएसएचएम भाग ले रहे हैं। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालय नेतृत्व, प्रभावी स्कूल प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा विद्यालयों में सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।
-डॉ. विनोद भट्टू, कॉर्डिनेटर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप डाइट डिंग, सिरसा।

Related Articles

Back to top button