#haryanagorvmentsirsa
Trending

CM के एक्शन से नगर परिषद में खलबली! अब होंगे बड़े खुलासे||

CM के एक्शन से नगर परिषद में खलबली! अब होंगे बड़े खुलासे||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) सिरसा नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के पिटारे को शहर के तीन पार्षदों दीपक बंसल, संजीव रातुसरिया और राजेंद्र जांगड़ा ने एकजुट होकर खोलने का जो काम किया है, वो काबिलेतारीफ है। तीनों की मेहनत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फूल चढ़ाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई की, जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस कार्रवाई से नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है और शहरवासियों को ये उम्मीद जगने लगी है कि अब सभी घोटालों का एक-एक कर पर्दाफाश किया जाएगा।
एकजुट होकर उठाई भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाजपार्षद दीपक बंसल, संजीव रातुसरिया और राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि इस गंभीर मामले में उन्होंने जिला उपायुक्त को रिकॉर्ड के साथ शिकायत दी, जिसपर जांच तो हुई, लेकिन उन्हें जांच संतोषजनक नहीं लगी, जिसपर उन्होंने दोबारा से भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया को लेकर जिला उपायुक्त से मिले और दोबारा से जांच की मांग की। इसके बाद उन्होंने अपनी निगरानी में पूरी जांच करवाई, जिसमें पूरा भ्रष्टाचार का खेला पकड़ में आ गया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनता के पैसे की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। नगर परिषद में होने वाले प्रत्येक कार्य और खर्च का हिसाब पारदर्शी होना जरूरी है।मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया:तीनों पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गंभीरता से सुना और संबंधित मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस रुख से पार्षदों में उम्मीद जगी है कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा कथित अनियमितताओं की जांच का रास्ता साफ होगा। पार्षदों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए है।शहर के विकास और जनता के हितों को बताया सर्वोपरि:पार्षदों का कहना है कि सिरसा शहर के नागरिक अपने क्षेत्र में बेहतर सड़कें, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और अन्य मूलभूत सुविधाएं चाहते हैं। इन सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले बजट का सही उपयोग होना चाहिए। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी नियमित निगरानी भी जरूरी है, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो और आमजन को उसका वास्तविक लाभ मिल सके। तीनों पार्षदों ने स्पष्ट किया कि वे भविष्य में भी शहर के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। पार्षदों की इस संयुक्त पहल को नगर परिषद में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button