फाउंडेशन की बैठक में बड़ा फैसला! अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी ||
फाउंडेशन की बैठक में बड़ा फैसला! अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) श्री हनुमंत फाउंडेशन सिरसा की जनरल बाडी मीटिंग श्री हनुमंत चैरिटेबल अस्पताल नेहरू पार्क में आयोजित की गई। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि सह संस्थापक डा. प्रवीण अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संरक्षक एमपी गर्ग ने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात सुमन मित्तल ने वर्ष 2025-26 का आडिटेड विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया और अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन औसतन 120 रोगियों ने अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में आंखों की निःशुल्क जांच व आपरेशन के 12 कैम्प आयोजित किए गए जिनका सैकड़ों नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया जिसके लिए सभी ने डा. प्रवीण अरोड़ा व डा. महिप बंसल की प्रशंसा की. सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्तुत लेखा जोखा, आर्थिक स्थिति व लाभ हानि खाते का अनुमोदन करते हुए इसमें बरती पारदर्शीता व भौतिक गतिविधियों की प्रशंसा की और 2025-26 में भी अस्पताल द्वारा अनवरत की जा रही सेवाओं के लिए फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। डा. प्रवीण अरोड़ा की देख रेख में नए पदाधिकारियों के चुनाव हेतु प्रक्रिया सम्पन्न की गई। मुख्य परियोजना संयोजक के लिए बाबू राम मित्तल ने डा. महीप बांसल का नाम प्रस्तावित किया तथा भूप सिंह गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए सुमन मित्तल का नाम रखा जिसका सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। वित्तीय परामर्शदाता रमेश गोयल जल स्टार व डा. प्रवीण अरोड़ा ने और अधिक सहयोगियों को जोड़ने के लिए सभी से निवेदन किया। संगठन सचिव सुरेन्द्र शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों व हनुमंत फाउंडेशन से जुड़े दानदाताओं व चिकित्सकों का धन्यवाद किया। डा. महीप बांसल तथा सुमन मित्तल ने कहा कि वे उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण समर्पित भाव से निभाने का प्रयास करेंगे। सभा में डा. संदीप सिंह, रमेश गोयल, अंबर अरोड़ा, डा. राज कुमार गुप्ता, नरेंद्र गर्ग महिपाल, राम नारायण कक्कड़, बाबू राम मित्तल, भूप सिंह गहलोत, बृजेश मिश्रा, जनक बंसल, स्वामी रमेश साहुवाला, तेजेन्द्र मित्तल, पुनीत मितल, विनोद उपाध्याय, सुभाष चंद्र वर्मा, राम कृष्ण गोयल, अनमोल गोयल, विजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, एमपी गर्ग, डा. प्रवीण अरोड़ा, डा. महीप बांसल, सुमन मित्तल,राजन ग्रोवर, बाल किशन जिंदल, प्रेम मक्कड़ ने भाग लिया #newstodayhry




