#haryanagorvment
Trending

वाहनों पर रिफ्लेक्टर से लेकर ERV तक… SP ने दिए ये खास आदेशII

वाहनों पर रिफ्लेक्टर से लेकर ERV तक… SP ने दिए ये खास आदेशII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों के वर्दी टर्नआउट की जांच की तथा अनुशासन, सतर्कता और ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी श्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे। आगामी दिनों में धुंध के मौसम को देखते हुए एसपी हिसार ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धुंध के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें। सभी पुलिस वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि कम दृश्यता के दौरान वाहन दूर से दिखाई दे सकें। एसपी ने विशेष रूप से ईआरवी और पुलिस राइडर टीमों को निर्देश दिए कि वे धुंध के दौरान अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में प्रभावी गश्त करें और संवेदनशील मार्गों एवं स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी यातायात नियमों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें। इसके अतिरिक्त एसपी हिसार ने सभी पुलिस कर्मचारियों को आवंटित सरकारी असलहे की विशेष देखभाल करने, उनकी नियमित सफाई करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं सही स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अनुशासन और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। परेड के उपरांत एसपी हिसार ने अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया तथा जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव नहीं था, उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। एसपी हिसार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धुंध के मौसम में आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित करें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button