#haryanagorvment
Trending

दुष्कर्म के आरोपी पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! 20 साल कठोर कारावासII

दुष्कर्म के आरोपी पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! 20 साल कठोर कारावासII

फतेहाबाद -(सुनील कुमार):- को माननीय श्री अमित गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फतेहाबाद की अदालत द्वारा थाना शहर टोहाना के नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी सुनील कुमार उर्फ गिल उर्फ गिल्लू को दोषी करार देते हुए धारा 137(2) बीएनएस के तहत 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹50,000/- जुर्माना, धारा 87 बीएनएस के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹50,000/- जुर्माना तथा धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹50,000/- जुर्माना की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में धारा 137(2) बीएनएस एवं धारा 87 बीएनएस के तहत 06-06 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास तथा धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत 01 वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। माननीय अदालत द्वारा सभी सजाएं साथ-साथ चलाने के आदेश दिए गए हैं। माननीय अदालत द्वारा कुल ₹1,50,000/- जुर्माने की राशि में से ₹50,000/- राज्य के खजाने में मुकदमे के खर्चों के लिए जमा करवाने तथा ₹1,00,000/- पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने के आदेश पारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, माननीय अदालत ने हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना, 2013 के अंतर्गत पीड़िता को ₹50,000/- की अतिरिक्त मुआवजा राशि प्रदान किए जाने की सिफारिश की है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहाबाद को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए छह सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की प्रभावी पैरवी श्री देवेन्द्र मित्तल, जिला न्यायवादी द्वारा की गई। मामले की जानकारी देते हुए श्री देवेन्द्र मित्तल, जिला न्यायवादी, फतेहाबाद ने बताया कि उक्त मामला चिन्हित अपराध की श्रेणी में शामिल था तथा इसकी प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन पक्ष द्वारा मामले की गंभीरता को न्यायालय के समक्ष प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया तथा आरोपी को अधिकतम वैधानिक सजा दिए जाने की मांग की गई। अभियोजन पक्ष की निरंतर एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय अदालत द्वारा मामले में दोषसिद्धि का निर्णय पारित किया गया। मामले की जानकारी देते हुए श्री देवेन्द्र मित्तल, जिला न्यायवादी, फतेहाबाद ने बताया कि दिनांक 02.11.2024 को आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने का बहाना बनाकर अपने मोटरसाइकिल पर बैठाया, लेकिन उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय अपनी दुकान पर ले गया। वहां आरोपी उसे दुकान के ऊपर बने कमरे में जबरदस्ती ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया, घटनास्थल का निरीक्षण एवं निशानदेही करवाई गई तथा आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पीड़िता की आयु से संबंधित दस्तावेज भी जांच में प्राप्त किए गए। जांच पूर्ण होने के उपरांत आरोपी के विरुद्ध चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय अदालत ने अपने आदेश में टिप्पणी की कि आरोपी ने पीड़िता के साथ अपने संबंधों का दुरुपयोग करते हुए उसके विश्वास को तोड़ा तथा नाबालिग पीड़िता का यौन शोषण किया। अदालत के अनुसार, आरोपी को कम सजा देना पीड़िता के साथ अन्याय होगा तथा समाज में गलत संदेश जाएगा। माननीय अदालत ने यह भी कहा कि एक पूर्ण वयस्क व्यक्ति द्वारा नाबालिग का शोषण, विशेषकर विश्वासपूर्ण संबंध का उल्लंघन करते हुए, गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है। माननीय अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि यौन हमला पीड़िता के शरीर, मन एवं प्रतिष्ठा को गंभीर चोट पहुंचाता है, जिसकी भरपाई केवल धनराशि से संभव नहीं है। हालांकि, मुआवजे की राशि पीड़िता एवं उसके परिवार को कुछ राहत प्रदान कर सकती है। इसी दृष्टिकोण से अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास हेतु जुर्माने की राशि में से ₹1,00,000/- मुआवजे के रूप में देने तथा हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना, 2013 के अंतर्गत ₹50,000/- अतिरिक्त मुआवजा प्रदान करने की सिफारिश की। श्री देवेन्द्र मित्तल, जिला न्यायवादी, फतेहाबाद ने बताया कि अभियोजन विभाग द्वारा चिन्हित अपराधों में शीघ्र विचारण सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जा रही है। इस मामले में माननीय अदालत द्वारा सुनाया गया निर्णय अभियोजन की प्रभावी पैरवी एवं न्यायिक प्रक्रिया के सफल परिणाम का उदाहरण है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button