

ऐलनाबाद-(राजरतन पारीख):- ऐलनाबाद एनवीटी थ्रेसर कम्पनी ने नये साल के अवसर पर किसानों को एक विशेष तोहफा देकर एनवीटी स्ट्रोव रिपर की लाॅंचिंग की। एनवीटी थ्रेसर कम्पनी के निदेशक मक्खन सिंह ने बताया कि आज नये साल के अवसर पर नामधारी पंथ के संत उदय सिंह ने किसानों के लिए नये एक नये प्रोडेक्ट स्ट्रोव रिपर का उद्घाटन कर किसानों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने एनवीटी थ्रेसर कम्पनी द्वारा किसानों के कृषि कार्यों में काम में लिए जा रहे नये नये उपकरणों का भी अवलोकन किया। स्ट्रोव रिपर की लाॅंचिंग के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान प्रतिनिधि व एनवीटी कम्पनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आपकों बता दें कि एनवीटी थ्रेसर कम्पनी ऐलनाबाद सहित पुरे भारतवर्ष में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं एनवीटी थ्रेसर कम्पनी निदेशक मक्खन सिंह ने बताया कि हमारी कम्पनी के थ्रेसर की पहचान पुरे भारतवर्ष में हैं। भारत वर्ष के प्रत्येक राज्यों में एनवीटी थ्रेसर कम्पनी की अच्छी डिमांड हैं तभी तो एनवीटी थ्रेसर कम्पनी किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



