Haryana
Trending

सिरसा में सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया नायाब तोहफा।।

सिरसा में सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया नायाब तोहफा।।

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भारतीय जाट विकास मंच की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार प्रकट किया है। इसको लेकर बुधवार को जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि गत 24 दिसंबर को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में गांव फूलकां में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर हिंदू ह्दय सम्राट महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा व राज्यसभा सांसद विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि उस दौरान हमने मांग रखी थी हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी मांग को मानते हुए हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवा दिया है। हम सब मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारा प्रतिनिधि मंडल आभार प्रकट करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मांग को पूरा करने पर न केवल हरियाणा में बल्कि पांच राज्यों में खुशी की लहर है। हमें विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य है कि लोगों में सामाजिक चेतना लाकर बेहतर समाज व राष्ट्र का निर्माण करना। अब हिंदू ह्दय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होने से आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा जिससे अच्छे राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सकने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 13 फरवरी को हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जयंती पर हम कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जिसमें हरियाणा सरकार का विशेष रूप से आभार प्रकट करेंगे। धन्ना भक्त जी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार से महाराजा सूरजमल की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करवाने में अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रधान डॉ राजेंद्र कड़वासरा का अहम् योगदान रहा है जिसके चलते डॉ राजेंद्र कडवसरा का आभार जताया जाएगा। भारतीय जाट विकास मंच के फाउंडर मेंबर व भगत धन्ना जी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र घणघस ने कहा कि महाराजा सूरजमल का इतिहास करीब चार सौ सालों से अंधेरे में रहा पर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवा कर एक बहुत बड़ा नायब काम किया है। उन्होंने कहा सरकार के इस कदम से न केवल हरियाणा में बल्कि, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में भी लोगों में खुशी है। महेंद्र घणघस ने कहा कि सरकार से यह ऐतिहासिक फैसला करवाने में भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान डॉ. राजेंद्र कड़वासरा का जो योगदान रहा है उसके चलते भगत धन्ना जी ट्रस्ट की तरफ से डॉ. राजेंद्र कड़वासरा को फक्र ए कौम के खिताब से नवाजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button