

सिरसा/बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- स्थानीय लोक निर्माण विभाग कार्यालय प्रांगण में ग्रामीण चौकीदार कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित हरियाणाण् राज्य कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें बतौर पर्यवेक्षक राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीराम जाजड़ा को नियुक्त किया गया। उनके साथ सहप्रभारी जिला सचिव हरीकिशन कुतीनियां, जिला वरिष्ठ उपप्रधान शिवचरण कंडारा मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें जलंधर सिंह बड़ागुढ़ा को जिला प्रधान, राकेश कुमार सुचान को जिला सचिव, जगबीर सिंह चोरमार को कोषाध्यक्ष, सुभाष खारीसुरेरां को उपप्रधान, रामेश्वर फूलकां, विजेंद्र सिंह मांगेआना, विनोद कुमार ढाबां के अलावा सह सचिव दर्शन राम मोरीवाला, मंगतुराम नागोकी, सुखचैन बुढीमेड़ी, रोहताश थेड़ी बाबा सावन सिंह को चुना गया। हरियाणा के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उन्होंने 21 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को भी सौंपा।। #newstodayhry @newstodayhry