Haryana
Trending

गुरुग्राम-नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन।।

गुरुग्राम-नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन।।

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। चुनाव लड़ने के इक्छुक उम्मीदवारों एवम कार्यकर्ताओ के मन को जानने के लिए गुरुग्राम जिले के चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री कर्ण दलाल एवम सह प्रभारी अशोक गर्ग गुरुग्राम के कमान सराय सिथित जिला कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस ऑफिस पहुंचे चुनाव प्रभारी एवम सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से मीटिंग की। गुरुग्राम में नगर निगम के 36 वार्ड है। इन 36 वार्डो में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के उम्मीदवारों का ब्योरा माँगा गया है। जिससे उम्मीदवार के नाम का एलान किया जा सके। वहीं नगर निगम के चुनाव लड़ने के इक्छुक उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चुनाव पार्टी के सिम्बल पर लड़ने की बात कही।

कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री कर्ण दलाल

कार्यकर्ताओ के बीच पहुचे पूर्व मंत्री कर्ण दलाल ने नगर निगम चुनाव ईवीएम की जगह वेलेट पेपर से करवाए जाने की बात कही। कांग्रेस के पूर्व मंत्री कर्ण दलाल ने कहा कि गुरुग्राम की जनता भाजपा के झूठे वायदों से तंग आ चुकी है। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जिस तरह से प्रदेश की जनता के साथ छल कर सरकार बनाने का काम किया है उसे जनता भूली नही है। अब नगर निगम व नगर परिषद के चुनावों में हरियाणा की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। कांग्रेस नगर निगम चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक चल रही है। एक दो दिन में इसपर भी फैसला हो जाएगा। वहीं कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ नगर निगम व नगर परिषद के चुनाव लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी। 

भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री कर्ण दलाल ने सादा निशाना

वहीं अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने को लेकर भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री कर्ण दलाल ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमेरिका ने भारतीयों को मालवाहक जहाज में ठूस ठूस कर भारत की धरती पर वापस भेजा है वह अत्यंत शर्मनाक है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे बैठे है। भारतीय इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगे और समय आने पर भाजपा को सबक सिखाने का काम जरूर करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button