Haryana
Trending

यातायात प्रभारी भूप सिंह को किया सम्मानित।।

यातायात प्रभारी भूप सिंह को किया सम्मानित।।

कालांवाली-(पवन शर्मा):- गुरु पूर्णिमा के मौके पर एसएस जैन सभा में शासन प्रभाविका उपप्रर्वितनी महासाध्वी पूज्या गुरणी श्री कैलाशवती जी महाराज की अन्तेवासिनी सुशिष्या हरियाणा सिंहनी,पंजाब वीरांगना महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा जी महाराज तपरश्मि सेवाभावी श्री नमिता जी महाराज ठाणे-2 ने यातायात प्रभारी भूप सिंह को आशीर्वाद दिया भूप सिंह द्वारा टीम के साथ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर शहर के समाजसेवी लोगों द्वारा यातायात प्रभारी भूप सिंह को जैन समाज द्वारा पटका व बुक्के देकर सम्मानित किया ओर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। शहर के समाजसेवी एसएस जैन सभा के प्रधान संदीप जैन, पुष्पेंद्र जैन, ईश सचदेवा, संजीव जैन, राजेंद्र जैन,आदि ने उनको सम्मानित किया इस मौके पर एस एस जैन सभा के प्रधान ने बोलते हुए कहा की जब से यातायात प्रभारी भूप सिंह ने कार्यभार संभाला है तभी से शहर में फाटक के पास व वाटर वर्कस रोड व रेलवे रोड की ओर लगने वाले जाम से निजात मिली है। उन्होंने बताया कि यातायात प्रभारी के प्रयासों से जहां शरारती तत्वों पर अंकुश लगा है वहीं अपराधों पर भी नकेल लगी है।उन्होंने कहा कि पहले फाटक बंद होने के बाद फाटक पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइने लग जाती थी ओर इससे कई बार तो वाहन चालक आपस में भिड भी जाते थे। यही नहीं जाम के कारण दुकानदारों का धंधा भी प्रभावित होता था।परंतु अब यातायात प्रभारी भूप सिंह व उनकी टीम के प्रयासों से यातायात व्यवस्था में पूरा सुधार हुआ है ओर शरारती तत्वों पर अंकुया लगा है। उन्होंने कहा कि यातायात प्रभारी द्वारा संदिग्ध वाहन चालकों को रोक कर उनका चालान किया जा रहा है न कि स्थानीय लोगों को नजायज परेशान किया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button