ओढ़ा में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय एजु कनक्लेव आयोजित”II
ओढ़ा में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय एजु कनक्लेव आयोजित"II


ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के एजु कनक्लेव के सम्बंध में एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबन्ध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा के वाईस-प्रेसिडेंट डॉ. अमित मेहता, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. पंकज सिडाना, रणजीत कम्बोज, एडवाइज़र, शशिकांत शर्मा निदेशक एम एच डी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन उपस्थित रहे। इस प्रेस कांफ्रेंस में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने कहा कि यह एजु कनक्लेव शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इससे शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाया जा सकेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित मेहता ने बताया कि यह एजु कनक्लेव राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षाविद् एवं मैनेजमेंट प्रतिनिधि भाग लेंगे। एजु कनक्लेव के माध्यम से शिक्षा के क्षैत्र में हो रहे नवाचारों, चुनौतियों और समाधान पर गंभीर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एजु कनक्लेव के दौरान शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अलग-अलग सेशन आयोजित किए जाएंगे, ताकि शिक्षाविद् एक मंच पर बैठकर विचार-विमर्श कर सकें और बेहतर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। जिला प्रधान पंकज सिडाना ने कहा कि इस एजु कनक्लेव के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की वृद्धि, सामाजिक दायित्वों की समझ तथा वर्तमान समय की शैक्षणिक चुनौतियों पर सकारात्मक कार्य किया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



