Haryana
Trending

राखी के साथ नशा त्यागने का वचन भी दें भाई कृष्णा फौगाट का भावुक संदेश II

राखी के साथ नशा त्यागने का वचन भी दें भाई कृष्णा फौगाट का भावुक संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने रक्षाबंधन पर्व की सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन सभी भाईयों से रक्षाबंधन पर नशे जैसी भयंकर सामाजिक कुरीति को त्यागने की अपील की है। शुक्रवार को जारी बयान में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाई बहन के प्रेम और भरोसे के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर उन सभी बहनों को अपने भाईयों से रक्षा के साथ-साथ ये संकल्प भी लेना चाहिए कि परिवारों को बर्बाद करने वाले नशे जैसी सामाजिक बुराई से वे सदैव अपना नाता तोड़ेंगे। कृष्णा फौगाट ने कहा कि सिरसा जैसे शांतिमय जिले में नशे जैसी बुराई का पदार्पण निश्चित तौर पर सभी के लिए चिंतनीय है क्योंकि पल प्रतिपल नशे से संबंधित बढ़ रही घटनाओं से परिवार के परिवार बर्बाद होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसी नशे की वजह से महिलाओं के प्रति समाज में हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है जिससे हजारों बहनों को घोर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी भाईयों से आह्वान किया कि वे अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाने के दौरान अपने भीतर छिपे किसी भी दुव्र्यसन को त्यागने का भी संकल्प लें ताकि स्वयं, परिवार, समाज व राष्ट्रीय विकास की अवधारणा सही मायने में चरितार्थ हो सके।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button