भिवानी में भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।।
भिवानी में भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। इसकी रणनीति कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने बयां रेस्टोरेंट में बैठक करके बनाई। जिसमें कहा कि किरण चौधरी ने जनसभा के दौरान जाति विशेष के लोगों को जातिसूचक शब्द कहे थे। जो गलत है और कांग्रेस इसका विरोध करती है। हरियाणा कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी भिवानी जिले की कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया कि जल्द ही राज्यसभा की सांसद किरण चौधरी ने विशेष जाति के लिए जातिसूचक शब्द बोले गए हैं। यह गैर जिम्मेदाराना शब्द है। सुप्रीम कोर्ट ने इसको बैन किया हुआ है। जिनका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसको लेकर जल्दी ही समाज के लोग इकट्ठा होंगे। एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा और रोष प्रदर्शन किया जाएगा।हरियाणा कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेंद्र धानक ने बताया जल्द ही कांग्रेस के सभी सेल व प्रकोष्ठ द्वारा किरण चौधरी का जबरदस्त विरोध किया जाएगा। भिवानी जिले के कांग्रेसजन इस मुद्दे का उठाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तोशाम हल्के के गांव दिनोद में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने जनसभा में एक जाति विशेष का नाम लेकर संबोधित किया था। यह संविधान में असंवैधानिक हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए था। गरिमामई पद पर होते हुए यह ओच्छी मानसिकता से शब्दों का प्रयोग किया है, वह नहीं करना चाहिए था। जिसका कांग्रेस विरोध करती है।। #newstodayhry @newstodayhry



