Haryana
Trending

सुसाइड से पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी सीमा व उसके परिजनों पर 6 लाख रुपए की डिमांड II

सुसाइड से पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी सीमा व उसके परिजनों पर 6 लाख रुपए की डिमांड II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के गांव मेहर माजरा के 24 वर्षीय गोपाल किशन ने पत्नी और ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी सीमा व उसके परिजनों पर 6 लाख रुपए की डिमांड करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। उसने वीडियो में साफ कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार ये सभी लोग हैं। गोपाल जगाधरी के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस ने उसकी मां बाला देवी की शिकायत पर गोपाल की पत्नी सीमा समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। छह माह पहले हुई थी शादी मृतक की मां बाला देवी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु छह साल पहले हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें गोपाल सबसे छोटा था। गोपाल की करीब छह माह पहले रादौर के छोटा बांस गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद मृतक की पत्नी सीमा सिर्फ तीन महीने ही ससुराल में रही। इस दौरान उसने झूठे मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और फिर मायके चली गई। इसके बाद सीमा ने अपने मायके से दहेज मांगने का भी झूठा केस दर्ज करवाया। समझौते की बात पर सीमा और उसके परिवार ने 6 लाख रुपए की मांग की, जो कि गोपाल के लिए जुटाना असंभव था। घर का पूरा खर्च गोपाल की सीमित आय से चलता था। गुरुवार को गोपाल ने फतेहगढ़ नहर पुल के पास जाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने सारी आपबीती बताई और जहर निगल लिया। वीडियो देख कर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसकी जेब से एक ज़हरीले पदार्थ का पैकेट भी मिला। इसके बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत प्राथमिक इलाज के बाद उसे मुलाना अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां रात करीब 12 बजे गोपाल ने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार** किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button