Haryana
Trending

लगातार हो रही बरसात की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया II

लगातार हो रही बरसात की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया II

इस बरसात की वजह से गांव में बने जोहड़ भी ओवरफ्लो हो गए :-

इंद्री-(विजय कांबोज):- लगातार हो रही बरसात की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं पर ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बरसात की वजह से गांव में बने जोहड़ भी ओवरफ्लो हो गए। सबसे ज्यादा स्थिति खराब इंद्री हलके के गांव रंदौली में बनी हुई है, जहां पर एक दर्जन से भी अधिक घरों में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर घुस गया है जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| यहां तक के जहरीले जीव जंतु भी उनके घरों में बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपना जीवन बचाना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है:-

हालांकि गांव के पंचायत के द्वारा जोहड़ का पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी इतना अधिक है कि ग्रामीणों के घरों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है| अंदर का सामान भी सारा खराब हो चुका है। कुछ घरों में दरारें भी आ गई हैं | ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस बारे में वह पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं कि इस जोहड़ को ठीक किया जाए ताकि उनके घरों में यह गंदा पानी ना घुसे लेकिन फिलहाल स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए ताकि उनको इस प्रकार की समस्याओं से न जूझना पड़े।

वहीं पर गांव के सरपंच का कहना है कि:-

उन्होंने अपने तौर पर इंजन लगाकर पानी को निकालने का प्रयास कर कर रहे हैं| इस जौहड़ को थ्री पाउंड बनाने के लिए उन्होंने प्रशासन और सरकार को प्रस्ताव भी भेजा हुआ है| यहां तक के एक टीम भी आई थी लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्य है नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उनसे जितना भी बन पड़ता है वह ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं। वहीं पर इंद्री खंड के पंचायत अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि बारिश अधिक होने के कारण काफी जगह पर जल भराव हो गया था अब वह प्रयास कर रहे हैं कि इस पानी को निकाला जाए उनके प्रयास है कि जल्दी से जल्दी लोगों को इस गंदे पानी से निजात मिले।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button