Haryana
Trending

रेवाड़ी में गरीब बच्चों को मिल रही शिक्षा और संस्कारों की सौगात: सेवा भारती का प्रयास II

रेवाड़ी में गरीब बच्चों को मिल रही शिक्षा और संस्कारों की सौगात: सेवा भारती का प्रयास II

विद्यादान महादान की मिसाल बना रेवाड़ी “श्याम बाबा संस्कार केंद्र”

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- रेवाड़ी में सेवा भारती संस्था की ओर से प्राथमिक पाठशाला में गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में सेवा भारती संस्था की ओर से निःशुल्क “श्याम बाबा संस्कार” केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। रेवाड़ी शहर के नई आबादी में विद्यादान महादान के नारे को साकार करते हुए चल रहे शिक्षा केंद्र में सैकड़ों बच्चे संस्कारों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सोमवार को संघ की ओर से मीडिया कर्मियों को प्रदेश में संस्था द्वारा चलाए जा रहे इन शिक्षा केंद्रों का भ्रमण कराया गया। संस्था के पदाधिकारियों नरेंद्र शर्मा तथा योगेश त्यागी की ओर से शिक्षा केंद्र के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

रेवाड़ी में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार का संगम:-

उन्होंने बताया कि सेवा भारती संस्था की ओर से प्रदेश भर में ऐसे अनेकों शिक्षा केंद्र चल रहे हैं जिनमें गरीब बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कारों की भी शिक्षा दी जा रही है। रेवाड़ी में चल रहे शिक्षा केंद्र में पचास से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं और सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब 35 वर्षों से यह संस्थान चलाया जा रहा है जिसमें संस्कारों की पौध तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे गरीब हैं जिनमें माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं और बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं ऐसे बच्चों की तलाश कर उन्हें यहां तक लाया जाता है और संस्था की ओर से दाखिला देकर उन्हें निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि अभी दो कक्षाओं में स्कूल चल रहा है आने वाले दिनों में दानी सज्जनों के सहयोग से इसका विस्तार किया जाएगा। अगर सभी संस्थाएं इस तरह आगे आए तो कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button