Haryanapolice department
Trending

अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, 74 पेटी तैयार बम बरामद

अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, 74 पेटी तैयार बम बरामद

ऐलनाबाद÷ (दीपक सिला )ऐलनाबाद खंड के गांव मिठनपुरा के युवा जागरूक निवासी विजय कुमार पुत्र कुदन राम दैहडू ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला मिठनपुरा मे गौसेवा के पुनीत कार्य के लिए अपनी छः कनाल कृषि भूमि गौंवश सेवा के लिए एक वर्ष के लिए दान करने की घोषणा की। विजय कुमार ने 30 सितंबर 2026 को घोषणा करते हुए बताया कि वह अपनी छः कनाल जमीन 01 अप्रैल 2027 से आगामी एक वर्ष के लिए श्री कृष्ण गौशाला, मिठनपुरा को गौसेवा के उद्देश्य से समर्पित कर रहा हूँ। इस भूमि पर गौशाला की आवश्यकता एवं सहमति के अनुसार हरा चारा,गेहूं, सरसों अथवा अन्य उपयुक्त फसल की बिजाई कर सकते है। भूमि से प्राप्त फसल अथवा उससे होने वाली आय का उपयोग श्री कृष्ण गौशाला मिठनपुरा गौसेवा एवं गायों की देखभाल के लिए किया जाएगा।विजय कुमार ने कहा कि अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर गौसेवा के लिए भूमि समर्पित करना उनके लिए श्रद्धांजलि का एक सार्थक माध्यम है। उन्होंने कहा कि गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है,और वे भविष्य में भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज एवं गौसेवा के कार्यों में योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला, मिठनपुरा की कमेटी द्वारा विजय कुमार दैहडू का गौशाला प्रांगण में माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। गौशाला कमेटी ने कहा कि विजय कुमार द्वारा गौसेवा के लिए भूमि समर्पित करना एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे अन्य ग्रामीण भी गौसेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर गौशाला कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने विजय कुमार के इस सराहनीय एवं पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button