Haryana
Trending

युवक की हत्या मामले में CIA 1 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।।

युवक की हत्या मामले में CIA 1 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला के शहजादपुर इलाके में उत्तराखंड के युवक की हत्या मामले में मुख्यमंत्री के आदेशों के तुरंत बाद ही CIA 1 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को टीम रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।

अंबाला के शहजादपुर में चार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात की और मामले की जानकारी ली।यह वारदात 13 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई। टिहरी गढ़वाल का रहने वाला 30 वर्षीय साहिल बिष्ट शहजादपुर के एक ढाबे पर तंदूर का काम करता था।

रोज़ की तरह काम खत्म कर जब वह अपने कमरे जा रहा था तो रास्ते में बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की इस दौरान बदमाशों ने साहिल को चाकू मार दिया जब उसे phc लेकर गए तो उसे पीजीआई रेफर किया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में अब cia 1 के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है cia 1 की टीम ने 2 आरोपियों सागर राणा, विकास उर्फ गामा को अरेस्ट कर उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया जिनसे पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों ने पैसों और फोन की लूट के दौरान मृतक साहिल को चाकू मारा जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button