Haryana
Trending

राशन तेल महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन II

राशन तेल महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन II

करनाल-(संगीत राणा):- सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को राशन में मिलने वाले सरसों के तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की गई है। अब एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) और बीपीएल राशन कार्डधारकों को हर महीने मिलने वाला 2 लीटर तेल पहले की तरह 40 रुपये में नहीं, बल्कि 100 रुपये में मिलेगा। यानी अब हर कार्डधारक को तेल के लिए 60 रुपए अधिक चुकाने होंगे। इसी मुद्दे को लेकर आज करनाल के जिला सचिवालय में जिला यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि सरकार ने तेल के दाम बढ़ाकर गरीब लोगों पर अधिक आर्थिक बोझ डाल दिया है। इससे गरीब की रसोई में बढ़ोतरी होना लाजमी है। बीपीएल परिवार के लिए वैसे ही मुसीबतें कम नहीं है, ऊपर अब जो भार डाला गया है, वह असहनीय है। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रजत लाठर ने कहा कि सरकार की चुनावों से पहले बाते कुछ और थी। मुनाफा खोरी के चक्कर मे गरीवों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल जिले के पांचों विधायक इस मुद्दे पर अपना दमखम दिखाएं ओर गरीवों के राशन में बढ़े हुए दामों को कम करवाने का काम करें। उन्होंने बताया कि आज जिला यूथ कांग्रेस द्वारा गरीवों के हित के लिए प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button