Haryana
Trending

हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं, माता-बहनों को नहीं छूना चाहिए II

हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं, माता-बहनों को नहीं छूना चाहिए II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- श्री रामभक्त हनुमान गौशाला नुहियांवाली में जारी 7 दिवसीय दुर्लभ सत्संग का शुभारंभ पूर्व सरपंच राजेंद्र नेहरा ने दीप प्रज्वलित विधिवत रूप से किया। अंतिम दिन ऋषिकेश से पधारे स्वामी विजयानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि हमे एक ईष्ट देव जरूर बनाना चाहिए। इस सृष्टि के पांच देवता माने गए है जिनमें शिवशंकर भोले नाथ, माता पार्वती जिसे शेरांवाली माता कहा जाता है, गणपति गणेश जी, श्री हरि नारायण (विष्णु) और सुर्य देव भगवान शामिल है। उन्होने कहा कि प्रत्येक स्त्री को अपने पतिदेव के पांव छुने चाहिए और उसका आदर करना चाहिए। लंकापति रावण महा दुराचारी था फिर भी उसकी पत्नी मंदोदरी उसका आदर भाव करती थी। इस कारण मंदोदरी का नाम पंच कन्याओं अहिल्या, कुन्ती, तारा और द्रोपदी में नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि माता बहनों को हनुमान जी के स्वरूप को कभी भी छुना नही चाहिए क्योंकि हनुमान जी ब्रह्मचारी है। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग को कभी दबाना नही चाहिए। इसी क्रम में एक भजन “मेरा जीवन है तेरे हवाले, प्रभु इसे पग पग तू ही संभाले” ने सभी को भाव विभोर कर दिया। स्वामी जी ने अंतिम क्षणों में कहा कि गांववासियों व आयोजकों ने मेरा बहुत आदर सत्कार किया उसके लिये सभी को साधुवाद स्वीकार हो। मेरी वाणी से अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा इस संसार में आपके सिवा कोई नहीं है, आप ही मेरे माई बाप हो। अंत में गौशाला कमेटी व गांववासियों ने धन्यावाद करते हुए उनको अगले वर्ष फिर आने का आग्रह किया। आरती के बाद मेहमानों व पूरे गांव के लिए भंडारे का आयोजन पूर्व सरपंच राजेन्द्र नेहरा व सोहनलाल नेहरा की तरफ से किया गया। इस अवसर पर पंकज, सूरजभान, राजेंद्र शर्मा, मनोज, रामकुमार सहारण, पवन कुमार, इन्द्र कुमार, भीष्म गोदारा, रमन व युवा कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार गढ़वाल सदस्य अमित ज्याणी, मनीष सुथार, सुभाष गोदारा, रमेश नेहरा, ऋषभ नेहरा, अनिल गैदर, रवि कारगवाल, मनीष जोशी, साहब राम सहारण, संदीप नेहरा, प्रदीप ज्याणी, परमानन्द मिस्त्री, राजेश नेहरा, अंकित नेहरा, विक्रम, रितेश मोहित गढ़वाल सहित गोशाला कमेटी, ग्राम पंचायत, युवा कमेटी सभी धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button