Uncategorized
Trending
लोगों ने डीसी से मुलाकात कर क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की ।।
लोगों ने डीसी से मुलाकात कर क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की ।।

- रेवाड़ी – (भानु शर्मा) :- बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा सोसायटी के निवासी लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान होकर आज जिला उपायुक्त आवास पहुंच गए। लोगों ने डीसी से मुलाकात कर क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। सोसायटीवासियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वे भारी बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पीने का पानी तक खरीदकर लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की आवश्यकता अधिक होने के बावजूद पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि सोसायटी में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर की क्षमता क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप नहीं है। लोगों के अनुसार सोसायटी में लगभग 45 किलोवाट बिजली लोड की आवश्यकता है। जबकि वर्तमान में मात्र 25 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। कम क्षमता के कारण बार-बार ओवरलोडिंग की समस्या उत्पन्न होती है और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। सोसायटीवासियों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में जल्द उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए तथा नियमित बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा सोसायटी के निवासी बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान होकर शनिवार सुबह जिला उपायुक्त आवास पहुंच गए। उन्होंने डीसी से मुलाकात कर क्षेत्र में सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। सोसायटीवासियों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी की गंभीर किल्लत झेल रहे हैं।बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता होने के बावजूद पर्याप्त व्यवस्था न होने से निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि सोसायटी में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप नहीं है।लोगों के अनुसार सोसायटी में लगभग 45 किलोवाट बिजली लोड की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में मात्र 25 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। कम क्षमता के कारण बार-बार ओवरलोडिंग की समस्या उत्पन्न होती है और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।सोसायटीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए तथा नियमित बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry