Haryana
Trending
डायल 112′ सेवा शुरू पुलिस, फायर और एंबुलेंस अब एक कॉल पर II
डायल 112' सेवा शुरू पुलिस, फायर और एंबुलेंस अब एक कॉल पर II

भोपाल-(पवन कुमार लोधी):- मध्यप्रदेश में जनसुरक्षा के लिए अब ‘डायल 100’ की जगह ‘डायल 112’ शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त 2025 को भोपाल में इसका शुभारंभ करेंगे। सरकार का कहना है कि ‘डायल 112’ के जरिए अब पुलिस, फायर, एंबुलेंस सहित विभिन्न सुरक्षा संबंधी नागरिक सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध होंगी। लेकिन जनता का सवाल है—क्या यह बदलाव सिर्फ नाम परिवर्तन है या वास्तव में सुविधाएं पहले से बेहतर और तेज होंगी? उम्मीद है कि नई व्यवस्था में सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार होगा II #newstodayhry @newstodayhry



