Haryana
Trending

यमुनानगर के अपराध शाखा – 2 की टीम ने व्यापारी से फिरौती मांगने वाले गैंग के दो सदस्य हथियारों सहित गिरफतार।।

यमुनानगर के अपराध शाखा - 2 की टीम ने व्यापारी से फिरौती मांगने वाले गैंग के दो सदस्य हथियारों सहित गिरफतार।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- जिला यमुनानगर के अपराध शाखा – 2 की टीम ने व्यापारी से फिरौती मांगने वाले गैंग के दो सदस्य हथियारों सहित गिरफतार। डीएसपी आशीष चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा – 2 की टीम ने अनाज मण्डी बिलासपुर के व्यापारी से विदेशी फोन नम्बरों से लगातार काल करके जान से मारने का भय दिखाकर फिरौती मांगने को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। डीएसपीएससी चौधरी ने बताया कि अपराध शाखा – 2 के इंचार्ज उप निरीक्षक राजकुमार ने एएसआई रमेश कुमार, मुख्य सिपाही रविन्द्र कुमार, मनीष कुमार, अकिंत कुमार, सुनील कुमार, जसपाल सिंह, दीपक की टीम गठित की हुई है को मुखबरी के आधार पर दादूपुर हैड के पास से दो नौजवान लडको को काबू किया, जिनसे दो पिस्टल व 10 जिन्दा कारतूस वा एक देशी कटटा व 5 जिन्दा कारतूस बरामद हुये हैं। जिनकी पहचान चेतन सिंह पुत्र राजेश कुमार वा साहिल खान पुत्र शकील खान वनासीयान गांव ताहरपुर कलां थाना छछरौली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया हुआ है जिनसे गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में तथा अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्दी ही अन्य खुलासे किये जायेगें तथा इस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफतार करके माननीय अदालत में पेश किया जायेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button