सिरसा पुलिस को बड़ी सफलता, चैन स्नैचिंग केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस को बड़ी सफलता, चैन स्नैचिंग केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने छीना-झपटी मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड मन्जूर सिरसा पुलिस ने छिना झपटे के मामले मे सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ राकेश उर्फ शिवा पुत्र रतीभान निवासी मस्तगढ़ जिला शामली (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार कर लिया है। प्रबधक थाना सिविल लाईन निरक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता बलविन्द्र कौर पत्नी रमेश कुमार निवासी गोबिन्द नगर सिरसा ने दिनांक 14.05.2024 को प्रार्थिया ने शिकायत दी थी कि जब वह सुबह टहल रही थी, तभी दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके गले से लगभग 35 ग्राम वज़न की सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिविल लाइन सिरसा में मुकदमा दर्ज किया गया।जांच के दौरान विशेष स्टाफ हिसार से सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी अरविन्द उर्फ गुज्जर पुत्र सुरेश कुमार निवासी पानीपत को अन्य मामले में पकड़ा गया है। प्रोडक्शन वारंट पर उसे सिरसा लाकर शामिल तफ्तीश किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ राकेश उर्फ शिवा पुत्र रतीभान निवासी मस्तगढ़ जिला शामली (उत्तर प्रदेश) का नाम उजागर किया। आरोपी रविन्द्र उर्फ राकेश को माननीय अदालत प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त करके सिरसा पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल मोटरसाइकिल तथा चैन बेचकर प्राप्त रकम को अपने निवास स्थान पर रखने की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी रविन्द्र 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी II #newstodayhry @newstodayhry



