Haryana
Trending

हिसार में लड्डू बांटने से पहले बदले गए जिलाध्यक्ष II

हिसार में लड्डू बांटने से पहले बदले गए जिलाध्यक्ष II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- केबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा फतेहाबाद दौरा, कांग्रेस पर फिर बरसे रणबीर गंगवा, कहा हरियाणा में कांग्रेस नहीं, कांग्रेस के गुट हैं, कहीं शैलजा गुट, कहीं हुड्डा गुट तो कहां रणदीप गुट, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर की टिप्पणी कहा हिसार में लिस्ट जारी हुई नहीं की, बदलना पड़ गया जिलाध्यक्ष, उन्होंने बताया कि गुटबाजी का नतीजा, कहा कांग्रेस जनता का विश्वास हो चुकी है, एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात – कहा राहुल गांंधी का कोई स्टैंड नहीं, उनके ब्यान अपने आप में होते हैं विवादित प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणवीर गंगवा आज फतेहाबाद के दौरे पर रहे हैं। केबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने प्रदेश की सड़को और पेयजल की योजनाओं को मीडिया से सांझा किया और वहीं आज एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस पर शब्दबाण छोड़े। उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर राहुल गांधी को लेकर बड़ा ब्यान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ब्यान अपने आप में विवादित होता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी एक दिन कुछ कहते हैं तो दूसरे दिन कुछ कहते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन कहते हैं फर्जी वोटिंग के सहारे भाजपा ने सरकार बनाई वहीं दूसरी ओर कहते हैं वोट काटे क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने तरीके से काम करती है। वोट बनाने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। इसी तरह से जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या फिर कहीं और शिफ्ट हो गए हैं, उनके वोट काटे भी जाते हैं, शिफ्ट भी किए जाते हैं। इस प्रक्रिया में किसी को कोई एतराज है तो एतराज दर्ज करने की भी अपनी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि यह सब वे इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि निकट भविष्य में बिहार में होने वाले चुनावों में उन्होंने हारना है, इसलिए इस तरह की ब्यानबाजी कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए रणवीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस तो कहीं है नहीं। प्रदेश में तो कांग्रेस के गुट हैं। कहीं शैलजा गुट, तो कहीं हुड्डा गुट तो कहीं रणदीप गुट। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी हाल में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की। यहां भी गुटबाजी दिखी। हिसार में जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में अभी एक लड्डू बांट ही रहा था कि दूसरा गुट हावी हो गया, आनन फानन में जिलाध्यक्ष बदला पड़ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है और प्रजातंत्र में जो विश्वास खो देता है उसका ग्राफ गिरना शुरु हो जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button