डॉ. बलबीर सिंह की दोहरी पहल: ग्रिड परियोजना का शुभारंभ II
डॉ. बलबीर सिंह की दोहरी पहल: ग्रिड परियोजना का शुभारंभ II


पटियाला-(बलजीत सरना):- आज स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने पटियाला के सनौरी अड्डा में 245 करोड रुपए की लागत से चलने वाले 66 KV बिजली ग्रिड के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के प्रोजेक्ट की शुरुआत की I COLDRIF कफ सिरप के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसको बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के सभी प्रोडक्टों को केंद्र सरकार से बंद करने की अपील की और कहा कि इस दवाई को पूरे पंजाब में बैन कर दिया गया है और सेहत विभाग की टीमें बनाकर सभी दवाई उपभोक्ताओं की चेकिंग की जा रही है इसे बेचने वाले और खरीदने वाले सभी उपभोक्ताओं और उद्योगपतियों को संदेश जारी किया गया है कि यदि कोई भी इसकी खरीद या इसका व्यापार करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी खांसी के लिए किसी दवा की जरूरत है तो सरकारी अस्पताल में जाएं वहां बेझिझक मिली दवाई का आप सेवन कर सकते हैं l l #newstodayhry @newstodayhry



