Haryana
Trending

पंजाब निवासी तीन नशा तस्कर धरे, करीब 03 करोड़ रुपए की 01 किलो 485 ग्राम हेरोइन बरामद व एक कार जब्त।

पंजाब निवासी तीन नशा तस्कर धरे, करीब 03 करोड़ रुपए की 01 किलो 485 ग्राम हेरोइन बरामद व एक कार जब्त।

डबवाली -(पंकज गोदारा):- डबवाली 14 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आई पी एस के पुलिस जिला डबवाली का कार्यभार संभालते ही अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है । पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है । जिसके तहत मादक पदार्थों की भारी बरामदगी के साथ नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । थाना कालांवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । सीआईए स्टाफ कालांवाली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप जब्त करते हुए नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। डबवाली सिरसा रोड पर कार सवार तीन नशा तस्करों को काबू करते हुए 01 किलो 485 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 03 करोड़ रुपये है । डीएसपी संदीप धनखड़ ने आगे बताया कि दिनांक 13.04.2026 को प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली स.उप नि. सुरेश कुमार की अगुवाई में एक टीम (ए एस आई पुरुषोत्तम, मुख्य सिपाही राजेंद्र, सिपाही भूपेन्द्र,सिपाही सिपाही मनदीप, गृह रक्षी हरदीप सिंह, गृह रक्षी सुखदीप सिंह) ओढ़ा कैंचियां कालांवाली पर मौजूद थी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लवप्रीत निवासी सवाईपुर जिला तरनतारन, राजदीप उर्फ अकू निवासी बाबा जीवन सिंह, जिला अबोहर तथा अमनिंदर उर्फ अबू निवासी सरदारगढ़,जिला बठिंडा (पंजाब) हेरोइन तस्करी का काम करते है । जो कार मार्का मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर नम्बर HR-87À-8755 पर पंजाब से बडी मात्रा में हेरोइन लेकर बठिंडा से डबवाली में सप्लाई करने के लिए आएंगे। जो सूचना के अनुसार तत्परता दिखाते हुए सी आई ए प्रभारी अपनी टीम के साथ डबवाली से सिरसा रोड़ पर जा रहे थे कि उन्हें भारतमाला पुल के नजदीक डेरा कैंटीन के पास एक सिल्वर रंग की कर सिरसा की तरफ मुंह करके खड़ी दिखाई दी । जो कार में तीन व्यक्ति बैठे दिखाई दिए । जिन्हें कार में बैठे बिठाए काबू करके नाम पता पूछा तो कार चालक ने अपना नाम लवप्रीत सिंह, कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राजदीप सिंह व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अमनिंदर बताया।
जिनकी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कार सहित तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कार के गियर लिवर के पास एक काले रंग का पॉलीथिन मिला । जिसे चेक करने पर उसमें से 1 किलो 485 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो कार व हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । काबू किए गए आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ कर इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ कर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, मानस पोर्टल या हेल्पलाइन न. 1933 पर इसकी सूचना दें ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button