Haryana
Trending

संत हरिनाम दास जी ने साध संगत के साथ केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिवस।।

संत हरिनाम दास जी ने साध संगत के साथ केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिवस।।

बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव मल्लेवाला में स्थित डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीनशीन परम पूज्य संत हरिनाम दास जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर साधसंगत ने बच्चों के साथ हर्ष और उल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बाबा जी ने केक काटकर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद के रूप में वितरित किया और सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बाबा जी ने इस शुभ अवसर पर समूह संगत को उपदेश स्वरूप संदेश दिया कि हमारा जन्म तभी सफल हो सकता है जब हम प्रभु सिमरन में जुड़ेंगे और अपने वक्त में से समय निकालकर हर दिन प्रभु भक्ति और भजन करेंगे जिससे हमारा आना सफल हो सकता है साथ ही हमें हमेशा कुदरत से प्यार करना चाहिए और प्रकृति की संभाल करनी चाहिए जो कि इस पृथ्वी पर मानव मात्र और हर प्राणी के लिए बेहद जरूरी है हमें प्रकृति के पेड़ पौधों और जीवन की रक्षा करनी चाहिए सच्चे अर्थों में तभी हमारा जन्मदिन मनाना सफल है पूरा दिन दरबार में संगठनों का आना जाना लगा रहा और बाबा जी ने सभी को दर्शन देकर निहाल किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button