सरकारी नितियां मजदूर विरोधी– बिकरजीत सिंह।।
सरकारी नितियां मजदूर विरोधी-- बिकरजीत सिंह।।

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के कस्बा रोड़ी में एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अनाज मंडी रोड़ीमें सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड अध्यापक संघ व पल्लेदार यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ.बिकरजीत सिंह ने मजदूरों की एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा बनाई जा रही नीतियां पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं। उन्होंने मजदूर वर्ग से इन नीतियों के प्रति सजग रहने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए चार लेबर कोड (वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता एवं व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता) पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन कानूनों के मजदूर वर्ग पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार रखे और श्रमिक हितों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।इस अवसर पर रवि कुमार ने शिकागो के शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक में जय राम, महेंद्र सिंह, बावा सिंह, बलदेव सिंह, गुरुचरण सिंह, गुरमेल सिंह, मलकीत सिंह, गोपाल सिंह एवं बलजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रमिक साथी उपस्थित रहे।अंत में सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों ने एकजुट होकर मजदूर हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। #Newstodayhry @Newstoday



