एक बार फिर से भाजपा ने जनता पर फोड़ा महंगाई बम: शीशपाल केहरवाला ।।
एक बार फिर से भाजपा ने जनता पर फोड़ा महंगाई बम: शीशपाल केहरवाला ।।

बड़ागुढ़ा -(गुरनैब दंदीवाल।):– 2 मई।कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा है कि सरकार ने कमॢशयल एलपीजी सिलैंडर की कीमत में करीब 993 रुपए की वृद्धि कर मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलैंडर की कीमत में 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, इससे आज से दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपए हो गई है। विधायक ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में अलग-अलग बढ़ाए गए हैं. दिल्ली जैसे महानगरों में जहां इसकी कीमतों में करीब 1 हजार रुपये प्रति सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया है, वहीं यूपी के शहरों में यह बढ़ोतरी 300 रुपये के आसपास ही है. इस तरह, देश के अलग-अलग शहरों में इसकी कीमतों में भी काफी अंतर दिख रहा है. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढऩे से शादी के सीजन में जनता को बड़ा झटका लगा है और अब होटल-रेस्तरां पर खाना और भी महंगा हो जाएगा। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि विभिन्न राज्यों में चुनाव होते ही भाजपा सरकार ने जनता को एक बार फिर से झटका दिया है और कमर्शियल सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़ाकर देश पर एक और महंगाई बम फोड़ा है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर एक ही झटके में 50 प्रतिशत तक महंगा कर दिया गया है। अब 2078.50 रुपए वाला 19 किलोग्राम वाला कमॢशयल सिलैंडर 3071.50 रुपए का हो गया है। विधायक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार की यही संस्कृति रही है। जनता को जरूरी मुद्दों से भटकाना, जात-पात की सियासत करना, नकारात्मक एवं नफरत की राजनीति करना। धोखे और अत्याचार के डबल इंजन पर सवार भाजपा ने देश को रिकॉर्ड बेरोजगारी और बेहिसाब महंगाई की आग में झोंक कर, घर-परिवारों को घरेलू खर्च तक के लिए कर्ज के जाल में उलझा रखा है,मगर फिर भी लोगों को महा-महंगाई और मुसीबत में राहत देने की बजाय आपदा को अवसर में बदल लोगों की जेब पर डाका डालने का कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती। विधायक ने कहा कि महंगाई और मंदी की दोहरी मार से पहले ही देश त्रस्त है, घर जरूरत की चीज़ें भी लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, फिर भी भाजपाई लूट की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry


