Haryana
Trending

शहर थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा ।।

शहर थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा ।।

सिरस-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की शहर थाना सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी राजेश कुमार को 07 जनवरी 2026 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार पुत्र प्रहलाद राय निवासी मोरीवाला,हाल सेंट्रल बैंक वाली गली सिरसा से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button