आध्यात्मिक ऊर्जा और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन से मिलता है समाज सेवा का संबल : रेणु बाला गुप्ता।।
आध्यात्मिक ऊर्जा और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन से मिलता है समाज सेवा का संबल : रेणु बाला गुप्ता।।

करनाल -(सुभाष चंद ):-महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बुधवार को सेक्टर-9 स्थित ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र का दौरा किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी पूज्य निर्मल दीदी एवं उर्मिल दीदी के सानिध्यमें समय व्यतीत कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने केंद्र के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ की ऊर्जा अत्यंत शांत और सकारात्मक है, जो मन को गहराई से स्पर्श करती है। उन्होंने कहा कि आदरणीय दीदी के प्रेरणादायक विचार और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन जीवन में सच्चाई, नि:स्वार्थ सेवा और आत्मिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढऩे की नई शक्ति प्रदान करते हैं। महापौर ने अनुभव साझा किया कि ऐसे दिव्य मिलन से न केवल आत्मविश्वास सुदृढ़ होता है, बल्कि जीवन को सही दिशा में ले जाने का संदेश भी मिलता है।सेवा और शांति से ही होगा जन-कल्याण का मार्ग प्रशस्तमहापौर ने प्रेम दीदी के प्रेरणादायक विचारों को याद करते हुए कहा कि आध्यात्मिक मार्ग ही शांति और प्रेम के प्रसार का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य दीदी जी का स्नेह और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, ताकि समाज में सकारात्मकता का संचार होता रहे। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने महापौर का भव्य स्वागत किया और उन्हें ईश्वरीय स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry