Haryana
Trending

श्रीविक आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया।।

श्रीविक आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया।।

फरीदाबाद/ पूजा शर्मा :- श्रीविक आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र द्वारा ग्राम चंदावली, फरीदाबाद में एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप स्थानीय पार्षद श्री जसवंत पवार सैनी के कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कैंप के दौरान SHRIVIK आयुर्वेदा की निदेशक डॉ. सृष्टि शर्मा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी रोगियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित की गईं तथा आवश्यकता अनुसार पंचकर्म थेरेपी भी प्रदान की गई।इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।डॉक्टर सृष्टि शर्मा ने कैंप में आए हुए समस्त जनों को यह भी बताया कि वर्तमान समय में बदलती हुई जीवन शैली अनुचित खानपान तनाव ग्रस्त जीवन ही सभी बीमारियों का मूल कारण है आयुर्वेद हमें जीवन शैली मे बदलाव और खान-पान की उचित आदतों के लिए भी प्रेरित करता है।पार्षद जसवंत पवार सैनी ने बताया कि अपने क्षेत्र की जनता को स्वस्थ रखने के लिए इस प्रकार के चिकित्सा कैंपों का आयोजन जारी रहेगा उन्होंने श्रीविक आयुर्वेद एवं डॉक्टर सृष्टि शर्मा तथा उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
कैंप को सफल बनाने मे रिया, रिम्पल, दीपक, राजा एवं रोहित ने विशेष सहयोग प्रदान किया। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button