Haryana
Trending

हजारों रुपए की 7 ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।।

हजारों रुपए की 7 ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एटीं नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव सुरतिया क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान केवल सिंह पुत्र मस्सा सिंह निवासी गांव सुरतिया जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव सुरतिया क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोङी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रोङी पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button