पार्क हॉस्पिटल, पानीपत में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी।।
पार्क हॉस्पिटल, पानीपत में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी।।

पानीपत-(अरुण मित्तल):- 2 साल से लगातार कमर दर्द और पैरों में झनझनाहट साइटिका से परेशान महिला को पार्क हॉस्पिटल, पानीपत में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी से नई जिंदगी मिली ।दर्द इतना बढ़ चुका था कि के लिए रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया था। कई जगह इलाज करवाने और दवाइयां लेने के बावजूद महिला को कोई स्थायी राहत नहीं मिल रही थी।पार्क हॉस्पिटल, पानीपत में विस्तृत जांच और आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों के माध्यम से पता चला कि महिला को L4 और L5 स्लिप डिस्क (हर्नियेटेड डिस्क) की गंभीर समस्या है।न्यूरोसर्जन डॉ समीप एच कोष्टी ने मरीज की स्थिति को देखते हुए एडवांस्ड एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की सलाह दी। यह एक मिनिमली इनवेसिव (कम चीरे वाली) सर्जरी है, जिसमें अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक उपकरणों की मदद से बिना बड़े कट के ऑपरेशन के समस्या का समाधान किया जाता है।सर्जरी के दौरान केवल छोटा सा चीरा लगाया गया, जिससे मरीज को कम दर्द और बहुत कम रक्तस्राव हुआ। पूरी प्रक्रिया अत्यंत सावधानी और विशेषज्ञता के साथ की गई। ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद पूजा को दर्द से राहत महसूस होने लगी।सर्जरी के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और कुछ ही दिनों में वह अपने सामान्य जीवन की ओर लौट आईं। अब वह बिना दर्द के चल फिर पा रही हैं और अपनी दिनचर्या को पहले की तरह सहजता से निभा रही हैं।डॉ समीप एच कोष्टी ने बताया, “एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी आज के समय की सबसे आधुनिक और सुरक्षित तकनीकों में से एक है। इसमें मरीज को कम दर्द होता है, अस्पताल में कम समय रहना पड़ता है और रिकवरी भी बहुत तेजी से होती है। खासतौर पर स्लिप डिस्क और नस दबने जैसी समस्याओं में यह तकनीक बेहद प्रभावी साबित हो रही है।“उन्होंने आगे बताया कि अगर कमर दर्द लंबे समय तक बना रहे, पैरों में झनझनाहट या कमजोरी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।पानीपत-(अरुण मित्तल):- 2 साल से लगातार कमर दर्द और पैरों में झनझनाहट साइटिका से परेशान महिला को पार्क हॉस्पिटल, पानीपत में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी से नई जिंदगी मिली ।दर्द इतना बढ़ चुका था कि के लिए रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया था। कई जगह इलाज करवाने और दवाइयां लेने के बावजूद महिला को कोई स्थायी राहत नहीं मिल रही थी।पार्क हॉस्पिटल, पानीपत में विस्तृत जांच और आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों के माध्यम से पता चला कि महिला को L4 और L5 स्लिप डिस्क (हर्नियेटेड डिस्क) की गंभीर समस्या है।न्यूरोसर्जन डॉ समीप एच कोष्टी ने मरीज की स्थिति को देखते हुए एडवांस्ड एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की सलाह दी। यह एक मिनिमली इनवेसिव (कम चीरे वाली) सर्जरी है, जिसमें अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक उपकरणों की मदद से बिना बड़े कट के ऑपरेशन के समस्या का समाधान किया जाता है।सर्जरी के दौरान केवल छोटा सा चीरा लगाया गया, जिससे मरीज को कम दर्द और बहुत कम रक्तस्राव हुआ। पूरी प्रक्रिया अत्यंत सावधानी और विशेषज्ञता के साथ की गई। ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद पूजा को दर्द से राहत महसूस होने लगी।सर्जरी के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और कुछ ही दिनों में वह अपने सामान्य जीवन की ओर लौट आईं। अब वह बिना दर्द के चल फिर पा रही हैं और अपनी दिनचर्या को पहले की तरह सहजता से निभा रही हैं।डॉ समीप एच कोष्टी ने बताया, “एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी आज के समय की सबसे आधुनिक और सुरक्षित तकनीकों में से एक है। इसमें मरीज को कम दर्द होता है, अस्पताल में कम समय रहना पड़ता है और रिकवरी भी बहुत तेजी से होती है। खासतौर पर स्लिप डिस्क और नस दबने जैसी समस्याओं में यह तकनीक बेहद प्रभावी साबित हो रही है।“उन्होंने आगे बताया कि अगर कमर दर्द लंबे समय तक बना रहे, पैरों में झनझनाहट या कमजोरी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।। #Newstodayhry @Newstodayhry