Haryana
Trending

6 ग्राम 350 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।।

6 ग्राम 350 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सदर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चकराईयां क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 06 ग्राम 350 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शिवम यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गोगू सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गांव चकराईयां जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सदर थाना सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चकराईयां क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 06 ग्राम 350 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button