Haryana
Trending

360 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की कार्रवाई।।

360 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की कार्रवाई।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):- फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 7 मई को क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने 360 ग्राम गांजा सहित एक आरोपित को काबू किया है। जिसकी पहचान अमन कुमार वासी दिलशाद कॉलोनी, दिल्ली हाल राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 मई को क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमन कुमार को गुडगांव नहर, सेक्टर-3 के पास से काबू किया है। जिससे 360 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली से 4000 रुपये में गांजा खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button