Haryana
Trending

घर से सोना-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार ।।

घर से सोना-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ) :- अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हुड्डा कॉलोनी ऐलनाबाद स्थित एक घर में हुई सोना-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए DSP ऐलनाबाद ने बताया कि जगजीवन राम पुत्र हरी राम निवासी हुड्डा कॉलोनी ऐलनाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर के सभी कमरों तथा मुख्य गेट पर ताले लगाए गए थे। 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वापस लौटने पर घर के कमरों के ताले टूटे मिले तथा अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से करीब 20 से 22 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 500 ग्राम चांदी के जेवर तथा 5 हजार रुपए नकद चोरी पाए गए। पीड़ित की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद तथा विरु राम पुत्र भोली राम निवासी गांव मौजुखेड़ा जिला सिरसा को कच्चा रास्ता ममेरां रोड ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में संलिप्त पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button